Amroha News: भांजी की शादी में जिला बदर के आने की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप
अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। जिला बदर किसान नेता के सोमवार शाम भांजी की शादी में आने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मैरिज हॉल से लेकर रास्तों तक सर्किल का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। हालांकि, मौके की नजाकत को भांपते हुए जिला बदर किसान नेता शादी में नहीं पहुंच सके। उन्होंने मैरिज हॉल में लगी स्क्रीन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।जानकारी के मुताबिक हफ्ता भर पहले डीएम डा. नितिन गौड़ ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिग्विजय भाटी को जिला बदर घोषित किया था। प्रशासन ने जनपद की सीमा में बिना सूचना प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी थी। सोमवार शाम पुलिस को खबर लगी की दिग्विजय भाटी नगर के गजरौला बाईपास स्थित एक मैरिज हॉल में भांजी की शादी में शिरकत करने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.