Amroha News: भरभराकर गिरा दुकान का छज्जा, दो लोगों की दर्दनाक मौत
अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: शहर के बस्ती मार्ग पर बुधवार दोपहर बारिश के दौरान जर्जर दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे ठेला लगाकर काम कर रहे दो लोग मलबे में दब गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। बस्ती मार्ग पर एक मोबाइल की दुकान काफी पुरानी है। दुकान का छज्जा भी जर्जर हालत में था। मोहल्ला मायापुरी निवासी 25 वर्षीय शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र सतपाल दुकान के नीचे ठेला लगाकर नमकीन बेचता था। वहीं मोहल्ला धुनपुरी निवासी 60 वर्षीय सुरेश भी छज्जे के नीचे ठेला लगाकर कपड़े प्रेस करने का काम करता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.