अमरोहा, सितम्बर 10 -- Amroha News: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया पदाधिकारियों ने जिले में नवागत अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव कुमार दूबे व अमरोहा शहर कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला का गुरुवार को स्वागत किया। सफल कार्यकाल की शुभकामना दी। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राजीव शुक्ला एडवोकेट, जिला महासचिव एवं आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया जिलाध्यक्ष मनु शर्मा एडवोकेट, पवन कौशिक, पवन शर्मा, स्वीकृत मधुर, राजीव शर्मा, संजीव जिंदल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...