Amroha News: बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की मेरठ में इलाज के दौरान मौत
अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: रजबपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व अतरासी मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान कराने के लिए आसपास जिलों की पुलिस से संपर्क किया है। जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस को गश्त के दौरान दो दिन पहले अतरासी मार्ग पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य कागज या मोबाइल नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। थाना प्रभारी विकास कुमार सहरावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को फिलहाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.