Amroha News: बेटी के घर से लौट रही महिला को नशा सुंघाकर सरेराह कुंडल लूटे
अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: बेटी के घर से लौट रही महिला को नशा सुंघाकर सोने के कुंडल लूट लिए गए। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। तहरीर पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी महेंद्री शुक्रवार देर शाम नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में अपनी बेटी के घर से वापस लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में एक महिला व दो युवक उन्हें मिले। तीनों ने महेंद्री को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद एक युवक ने महेंद्री को कुछ सुंघा दिया, जिससे वह नशे में हो गई। दूसरा युवक उनका बैग लेकर वहां से चला गया। आरोपियों में शामिल महिला महेंद्री को अपने साथ वहां से ले गई। रास्ते में ले जाकर उसके कानों से कुंडल लूट लिए। आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। लूटे गए कुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.