Amroha News: बेटी की ससुराल में पिता से मारपीट, घायल
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: हसनपुर। बेटी की ससुराल में पिता से मारपीट कर दी गई। पिता को बचाने में बेटी भी घायल हो गई। बेटी के दो जेठ पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुर्तिया निवासी नरेशचंद्र अपनी पुत्री अंशु की शादी नगर के मोहल्ला खेवान निवासी युवक संग की थी। सोमवार को अंशु ने अपने पिता को फोन करके ससुराल में मारपीट करने की सूचना दी थी। पिता उसकी ससुराल आ गए। बेटी की ससुराल वालों से शिकायत की तो आरोप के मुताबिक दामाद के बड़े भाइयों ने मारपीट कर दी। मारपीट में नरेशचंद्र लहूलुहान हो गए। चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग जुट गए। माैका देखकर आरोपी भाग निकले। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने आई अंशु को भी चोट लगी हैं। पिता-पुत्री कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.