अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बरेली से दिल्ली जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। लपटों में कार से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही देर में कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना डिडौली क्षेत्र के जोया कस्बे में हाईवे की है। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बरेली के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले कार चालक माधव विराज की कार अचानक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से टकरा गई। कार में चालक माधव के अलावा कोई नहीं था। कार के डिवाइडर से टकराते ही धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग लग गई। देखते ही देखते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगती देख हाईवे पर दौड़ ...