अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: रविवार तड़के हुई हल्की बारिश के बाद सुबह में देर तक होती रही बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मानसून की बेरुखी के बीच मौसम में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ लोग त्राहीमाम कर उठे थे। रविवार का दिन राहत लेकर आया। तड़के में हल्की बारिश के बाद लगातार हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान शहरी-ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे गड़बड़ाई रही। आसमान में दिनभर छाए बादलों के बीच हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तेज बारिश की संभावना बारिश की आशंका के बीच देर शाम आसमान में घने बादल छाए हुए थे। वहीं मौसम विभाग ने भी...