Amroha News: बूंदाबांदी के दौरान निर्माणाधीन पुलिया के बैरियर से टकराई कार, बाल-बाल बचा परिवार
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास नहर के लिए पुलिया निर्माण के चलते मार्ग पर लगे बैरियर से बूंदाबांदी के दौरान सोमवार रात कार टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि संभल निवासी चालक व कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे।बताया जा रहा है कि बूंदाबांदी की वजह से तेज गति चालक को बैरियर दिखाई नहीं दिया। हादसे के बाद मार्ग पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। बताया जा रहा है कि इससे कुछ देर पूर्व भी नगर निवासी व्यक्ति की कार अवरोधक के लिए लगाए गए रेत लदे बोरों से टकरा गई थी। कार की गति धीमी होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ था। दरअसल पिछले कई माह से पुलिया निर्माण होने के चलते वाहनों को बराबर के अस्थाई मार्ग से गुजारा जा रहा है। अस्थाई मार्ग पर बीच में पेड़ खड़ा होने की वजह से आए दिन जाम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.