अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। साइड देने के विवाद के बाद बुलेट बाइक के चालक ने रोडवेज बस की चाबी निकाल ली। करीब पौन घंटे तक यात्री भीषण गर्मी के दौरान बस में बैठे रहे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ तो बस गंतव्य को रवाना हुई।जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे बदायूं से सवारी लेकर रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में साइड देने को लेकर रोडवेज बस के चालक से बुलेट सवार की कहासुनी हो गई। चालक के संग बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था। नगर के अतरासी अड्डे पर बुलेट सवार ने रोडवेज बस रोककर उसकी चाबी निकाली ली और चलता बना। रोडवेज बस के चालक सोवरन सिंह व परिचालक हाकिम सिंह ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। इस दौरान बस में सवार करीब पचास यात्री भीषण गर्मी में पौन ...