Amroha News: बुखार-खांसी के सात मरीजों की हुई जांच, सभी निगेटिव
अमरोहा, सितम्बर 12 -- Amroha News: जिला अस्पताल में लग रही बुखार, खांसी, गले में दर्द व खरास के मरीजों की ओपीडी में शुक्रवार को कुल 52 मरीज देखे गए। इसमें एच1 एन1 के लक्षण वाले सात मरीजों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को कुल 1395 मरीजों के पर्चे बने। इनमें शहरी-ग्रामीण इलाके से इलाज कराने आए बुखार, खांसी, जुकाम, नजला, सिर व शरीर में दर्द के 52 मरीजों की अलग ओपीडी में जांच कर दवा दी गई। एच1 एन1 संदिग्ध सात मरीजों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमएस डॉ.अश्वनी कुमार भंडारी ने बताया कि सामान्य जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार होने पर हर मरीज को एच1 एन1 की जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। बिना डाक्टर की सलाह एंटीबायोटिक दवाएं लेने से बचे। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.