Amroha News: बीच-बचाव के दौरान युवक की पिटाई, घायल
अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी रियासत पुत्र छुट्टन का कहना है कि मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान गाली-गलौज के दौरान पड़ोसियों में अचानक मारपीट होने लगी। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उससे भी मारपीट की गई। घायल हालत में रियासत परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए नगर के सीएचसी भेज दिया, जहां उसका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.