अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: बीएसए डॉ.मोनिका ने गुरुवार को जोया ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेहम्मदी की मढैया का निरीक्षण किया। मिड-डे-मील में छात्र-छात्राओं को रोटी नहीं दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय पपसरा का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर परखा। गणित में शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। रसोईयों की उपस्थिति पंजिका अलग बनायी गई थी। शिक्षक उपस्थिति पंजिका में ही रसोईयों की भी उपस्थिति दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय अहरौला तेजवन में कंपोजिट ग्रांट से रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। टीएलएम का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। साफ-सफाई का अभाव मिला। बीएसए ने संबंधित विद्यालयों में मिली कमियों को लेकर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब कर सुधार को चेताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...