Amroha News: बिना सूचना खाते से निकाले 17 हजार, फर्जी तरीके से गारंटर बनाने का आरोप
अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: मूंढाखेड़ा शाखा में संचालित बचत खाते से बिना सूचना 17 हजार रुपये काटे जाने और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खाते में फर्जी तरीके से गारंटर बनाए जाने का मामला सामने आया है। खाताधारक रजत कुमार ने शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 20 अगस्त को करीब 3:37 बजे उसके बचत खाते से शाखा द्वारा 17000 रुपये बिना किसी सूचना अथवा सहमति के काट लिए गए। आरोप है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। रजत कुमार ने रकम काटे जाने की जांच कराकर गलत तरीके से कटौती पाए जाने पर ब्याज समेत राशि वापस खाते में जमा कराने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि उसके दिवंगत पिता के नाम संचालित किसान क्रेडिट कार्ड खाते में उसे गारंटर दर्शाया गया है, जबकि उसने न तो गारंटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.