अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में मंगलवार तड़के रेड करने गई विजिलेंस टीम को देखकर एक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की टीम का घेराव करते हुए जबरन चेकिंग करने का आरोप लगाया। टीम के साथ तीखी नोकझोंक और भारी हंगामे के बीच मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में नगर कोतवाली में बिजली अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बाद मामला शांत हुआ。 यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के छापे के दौरान हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत, गुस्साई भीड़ ने टीम को घेराबिजली विभाग की छापेमारी बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में सुबह-सुबह छापेमारी की। टीम जब...