Amroha News: बिजली के खंभे पर उतरा करंट, चपेट में आए पशु की मौत
अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई में बुधवार रात बिजली के खंभे पर उतरे करंट से पशु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजीव बुधवार रात अपने पशुओं को पशुशाला ले जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली के खंभे में करंट उतरने से पशु की मौके पर मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक के मुताबिक पशु की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घटना की जानकारी की। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। आए दिन खंभों पर करंट उतर जाता है। हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। मांग उठाई कि विभागीय अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए। इस बावत अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि गांव से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.