Amroha News: बिजली की चिंगारी से तीन किसानों की छह बीघा फसल जली
अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी किसान नरेश सिंह, सतीश और पुष्प लाल के खेतों के ऊपर से उच्च क्षमता की बिजली लाइन निकल रही है। खेत में एक ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। बुधवार दोपहर अचानक बिजली लाइन से निकली चिंगारी गन्ना फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तीनों किसानों की छह बीघा गन्ना फसल जल गई। दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उन्होंने खेत से ट्रांसफार्मर और बिजली के ढीले तारों को हटाने के लिए विभाग से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। एक्सईएन राजेश प्रसाद ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.