अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र केंद्र बुढ़नपुर डिडौली परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल धरती का श्रृंगार नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण करना अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता बन गई है। कार्यक्रम में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने पर जोर दिया गया। साथ ही पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए 'ट्री गार्ड' का प्रयोग करने और और नियमित रूप से सींचने की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में हुआ पौधारोपण इस दौरान विपिन कुमार, नितिन पवार, छोटे, सहदेव इमरान, साहिल, जावेद, प्रदीप आदि मौजूद रहे। य...