Amroha News: बिजली कटौती ने छीनी रातों की नींद, उमस भरी गर्मी से ग्रामीण परेशान
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: हसनपुर। शहर और तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली कटौती ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। रात में महज दो से चार घंटे ही बिजली मिलने से लोग उमस भरी गर्मी में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक घंटे बिजली आने के बाद लगातार दो घंटे की कटौती की जा रही है। यही सिलसिला रातभर बार-बार चलता रहता है। बिजली की आंख-मिचौली के चलते इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली जाते ही पंखे बंद हो जाते हैं और बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं गर्मी में परेशान होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कटौती की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदार अफसरों पर जनता की परेशानी की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.