अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली स्थित 33/11 केवी बिजली घर के बाहर मंगलवार देर रात तेंदुआ देखा गया। ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी पुष्पेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए बिजली घर का गेट बंद कर खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसओ पुष्पेंद्र के अनुसार वह रात करीब 11 बजे बिजली घर में ड्यूटी पर था। इसी दौरान गेट पर खड़ी बाइक के बिल्कुल सामने तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही वह घबरा गया और तुरंत भागकर बिजलीघर के कंट्रोल रूम का गेट बंद कर अंदर छिप गया। काफी देर तक तेंदुआ बिजलीघर की चारदीवारी के पास घूमता रहा और फिर पीछे स्थित ईख के खेत की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि बिजलीघर के पीछे गन्ने के खेत और घनी झाड़ियां हैं, जहां अक्सर जंगली जानवर देखे जाते हैं। रेंजर...