Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 69977 क्यूसेक पानी, दस सेमी घटा जलस्तर
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: बिजनौर बैराज से 69977 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर दस सेमी और घट गया है। मंगलवार को 200.60 सेमी गंगा का जलस्तर दर्ज किया गया। वहीं खादर क्षेत्र में दुश्वारियां बरकरार हैं। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए चारे की समस्या है। ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजनौर बैराज से 69977 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है लेकिन इससे ज्यादा पानी तिगरी गंगा से डिस्चार्ज हो गया। जिसके चलते मंगलवार को तिगरी गंगा का जलस्तर दस सेमी घटकर 200.60 सेमी पहुंच गया। जलस्तर भले की कम हो गया है लेकिन खादर क्षेत्र में दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा, खादर में बढ़ी राहत की उम्मीद ग्रामीणों को आवागमन और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.