अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: गंगा का जलस्तर शनिवार को तीसरे दिन भी स्थिर रहा। तिगरी में जल स्तर 200.60 सेमी दर्ज किया गया। लेकिन, बिजनौर बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से रात में किसी वक्त जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर कुछ पुजारियों ने अपनी झोपड़ी भी पीछे खिसका ली हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। हालांकि, अभी गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे बहने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- Amroha News: गंगानगर-सतेड़ा की मढैया के घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी, सब्जी की फसलें नष्टबाढ़ खंड के अफसरों की रिपोर्ट बाढ़ खंड के अफसरों के मुताबिक बरसात व बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बीते सोमवार से जलस्तर में रोज इजाफा हो रहा था। 10 सेमी की वृद्धि के संग गुरुवार को तिगरी में जल स्तर 200.60 सेमी दर्ज किया ...