अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल के बीच रविवार को हाकमपुर गांव में गुर्जर समाज की महापंचायत हुई। स्थानीय नेताओं ने एक सुर में कहा कि किसी भी बाहरी प्रत्याशी को बिरादरी समर्थन नहीं करेगी। समाज की एकजुटता पर भी बल दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा क्षेत्र के विकास और भाईचारे में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन राजनीतिक रूप से समाज को हमेशा नजरअंदाज किया गया। अब समय आ गया है कि समाज अपनी ताकत पहचाने और एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़े। कहा कि बाहरी प्रत्याशी चुनाव के दौरान चंद दिन के लिए आते हैं और फिर पलटकर नहीं देखते। साफ किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज किसी भी बाहरी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जिला अधिवेशन में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्...