Amroha News: बारिश से कमजोर हुई कच्चे मकान की छत गिरी, घरेलू सामान दबा
अमरोहा, अक्टूबर 13 -- Amroha News: शनिवार व रविवार को हुई बारिश से आदमपुर क्षेत्र के गांव करनपुर खादर में कमजोर हुई कच्चे मकान की छत सोमवार शाम अचानक गिर गई। हादसे में गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया, हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मलखान पुत्र सुक्खन सिंह का कच्चा मकान लगातार बारिश से कमजोर हो गया था। सोमवार शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से घर में रखा राशन, चारपाई, कपड़े और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान परिवार के लोग मकान के कोने में बने छप्पर में थे। मकान क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षित ठिकाने के अभाव में परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.