अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। बारिश के मौसम में जहां-तहां पानी जमा होने से बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और लाइनों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। बिजली विभाग ने हादसों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को जलजमाव के बीच खड़े बिजली पोल और ट्रांसफार्मरों से दूर रहने की सलाह दी है। बारिश में करंट लगने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। बिजली विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। एसडीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और ओवरहेड तारों को न छुएं। आजकल नमी की वजह से इनमें करंट उतर सकता है। बिजली का तार टूटकर सड़क या पानी में गिरा हुआ हो, तो दूर से ही सावधान हो जाएं। पशुओं को बिजली के खंभों और इसकी सपोर्ट वायर से न बांधें। आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली कड़क...