Amroha News: बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबने से मजदूर की मौत
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर मिश्र में सोमवार रात मूसलाधार बारिश के दौरान पशुशाला की दीवार और छप्पर गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गांव निवासी 55 वर्षीय राजपाल पुत्र पातीराम पशुओं की रखवाली के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला में सो रहा था। ईंटों की दीवारों पर छप्पर रखकर पशुशाला बनाई गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तेज बारिश के दौरान पशुशाला की दीवार और छप्पर गिर गया। राजपाल मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उसे घायल हालत में बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.