अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। मंगलवार सुबह बरसात के बाद उमस व गर्मी से राहत मिली। सूखती फसलों को भी जीवनदान मिला। हालांकि, बरसात से जगह-जगह जलभराव की समस्या बन गई, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले काफी समय से क्षेत्र में बरसात नहीं हो रही थी। बादल उमड़कर चले जाते थे और किसान आसमान की ओर ताकते रह जाते थे। मौसम में गर्मी व उमस बनी हुई थी। लेकिन मंगलवार सुबह करीब 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक जमकर बरसात हुई। मौसम खुशनुमा हो गया। ईख, हरे चारे व धान फसलों को जीवनदान मिला है। हालांकि, बरसात से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की समस्या भी हुई। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बारिश से मिली राहत, थमते ही उमस ने फिर किया बेहाल नगर पालिका व ब्लॉक सभागार में खासा जलभराव हो गया। नगर के मोहल्ला लाल बाग, रहरा अड्डा ...