अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: गंगा के टापू पर बसे तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर में मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी उतरने के बाद कीचड़ पसर गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। खास बात यह है कि इस रास्ते पर प्राथमिक विद्यालय भी है जिसमें आने-जाने में बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क को ऊंची कराने के संग जल निकासी का इंतजाम कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिन से गांव से सटा गंगा का पानी मुख्य मार्ग तक पहुंच गया था। यह पानी कम होना शुरू हुआ तो सड़क पर कीचड़ पसर गई। गांव के बाहरी छोर के इस रास्ते पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कीचड़ के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। कई बार बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर भी जाते हैं। बताया जा रहा है कि जल निकासी के लिए नाला न होने की वजह से दिक्कत बनी हु...