अमरोहा, सितम्बर 22 -- Amroha News: राजस्थान के बागड़ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को संभल मार्ग पर रविवार मध्यरात्रि सैदनगली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत कार सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। तीन घायलों को नाजुक हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। जनपद संभल की नगर कोतवाली क्षेत्र कबीर की सराय, दिल्ली दरवाजा व लुकंदी सराय के श्रद्धालु रविवार रात करीब पौने बारह बजे राजस्थान के बागड़ से जाहरवीर बाबा के दर्शन कर कार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार सैदनगली के पास माता के मठ के सामने पहुंची कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ​हादसे में कार चला रहे अरविंद, सुरेश पत्नी हरपाल, सात वर्षीय लवी पुत्र रवि, चार वर्षीय यश व सात वर्षीय आयुष पुत्रगण अतुल सागर, सान्वी पत्नी अरव...