Amroha News: बाइक सवार महिला पर गिरा पेड़, मेरठ में उपचार के दौरान मौत
अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: रविवार शाम क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा के पास सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक बाइक पर आ गिरा। हादसे में गंभीर घायल हुई बाइक सवार एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय पूजा पत्नी कल्लन रविवार शाम अपने भतीजे रवि के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से मंडी धनौरा आ रही थी। रास्ते में गांव शाहपुर रझेड़ा के पास सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक भरभराकर उनकी बाइक पर आ गिरा। हादसे में पूजा गंभीर घायल हो गई जबकि रवि को भी चोट आई। राहगीरों ने दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पूजा की हालत गंभीर देख मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई, परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल रवि का उपचार जारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.