Amroha News: बाइक बचाने के दौरान अनियंत्रित कार नाले में गिरी, बाल-बाल बचा चालक
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: गजरौला मार्ग पर बाइक को बचाने के दौरान अनियंत्रित कार नाले में गिर गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। कार को जेसीबी मशीन से निकाला गया है। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद की मढैया निवासी उपेंद्र पुत्र राजपाल मंगलवार को अपनी कार से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। गजरौला मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर के निकट अचानक आगे आई बाइक को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाइक को लेकर फरार हो गया। कार स्वामी उपेंद्र की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से कार को नाले से निकलवाया। हादसे की बावत कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.