Amroha News: बाइक छूने को लेकर कहासुनी में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, रेफर
अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: नौगावां सादात, संवाददाता। बाइक छूने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के दौरान चाकू से वार कर पिता-पुत्र को लहूलुहान कर दिया। आरोपियों के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बिगड़ती स्थिति को बमुश्किल काबू किया। आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पिता-पुत्र को मेरठ रेफर किया। मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार पिता-पुत्र का चालान कर दिया है। आरोपी की मां और दो बहनें अभी फरार हैं।घटना थाना क्षेत्र के गांव बहोरा की है। यहां शमशाद उर्फ छम्मी का परिवार रहता है। उनके भाई भूरे खां की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.