अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। शहर के बड़ा बाजार में शनिवार देर रात रेस्टोरेंट के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हमलावर होते हुए आमने-सामने आए युवकों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले, बीच सड़क शुरू हुई मारपीट से राहगीरों में भगदड़ मची रही। मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से चार युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ती स्थिति को काबू किया। इसके बाद कोतवाली से लेकर शहर सीएचसी तक दोनों गुटों के बीच आधी रात तक तनाव के हालात बने रहे। जिसे देखते हुए दो सीओ के साथ तीन थानों का फोर्स और पीएसी को मौके पर बुलाना पड़ा। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद 23 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।एफआईआर के मुताबिक मो...