अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव हटव्वा पट्टी निवासी युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी सुभान का आरोप है कि उसकी बहन नूरानी की शादी पलौला निवासी मोबीन से हुई है। वर्तमान में मोबीन जोया के मोहल्ला चौकीदारान में रहता है। आरोप है कि शादी के बाद से मोबीन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। करीब दो माह पहले मारपीट से परेशान होकर वह अपनी बहन को मायके ले आया था। सुभान का आरोप है कि इसके बाद से मोबीन अपने साथ कई युवकों को लेकर उसे रास्ते में घेरकर परेशान करता रहता है। सोमवार को वह कचहरी जा रहा था। इसी दौरान मोबीन ने अन्य युवकों के साथ उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।...