अमरोहा, सितम्बर 27 -- Amroha News: बरसात व तेज हवा के चलते हसनपुर क्षेत्र की बिजली रात भर ठप रही। शनिवार को भी दिन में मात्र एक घंटे के लिए बिजली मिल सकी थी। बिना बिजली लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैटरी इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की हो रही है। बिजली न मिलने से लोग समरसेबल आदि से पेयजल नहीं भर पा रहे हैं। हालांकि, नगर पालिका के अधिकारियों का दावा है कि नगर क्षेत्र में जनरेटर चलाकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा के दौरान बरसात से लाइनों पर जगह-जगह फाल्ट आ गए हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: फाल्ट से डेढ़ दर्जन गांवों में छाया अंधेरा लगातार बरसात होने से फाल्ट ठीक करने में दिक्कत आ रही है। एक्सईएन राजेश प्रसाद ने बताया कि बरसात से उच्च शक्ति लाइन पर भी फा...