Amroha News: बरसात के दौरान तहसील क्षेत्र में कई जगह गिरे पशुशाला-मकान, भारी नुकसान
अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात से मकान व पशुशाला गिरने के कई मामले प्रकाश में आए हैं। भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। राजस्व प्रशासन को मामलों को जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली निवासी पीतम पुत्र दूधा सिंह के गांव के बाहरी छोर पर स्थित मकान के बरामद में बनी पशु शाला शनिवार देर रात बूंदाबांदी के बीच भरभरा कर गिर गई। मकान की दीवारों में भी बड़ी-बड़ी दरार पड़ गईं। हादसे के वक्त पशु शाला से अलग बंधे होने की वजह से पशु चोटिल नहीं हुए। पीतम का कहना है कि उसके घर के पीछे खेत में बरसात का पानी भरा रहने से हादसा हुआ है। मकान भी गिरने की कगार पर बताया जा रहा है। उधर आदमपुर क्षेत्र के कस्बा ढवारसी निवासी शराफत के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.