Amroha News: बरसात के दौरान किसान का मकान गिरा, बाल-बाल बचे पोता-पोती
अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में शुक्रवार तड़के तेज बारिश के दौरान एक किसान का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दबकर करीब ढाई लाख रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि, मकान में सो रहे पोता-पोती समेत सभी बच्चे समय रहते बाहर निकाल लिए गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी टेकचंद पुत्र काले के मकान के पीछे बारिश का पानी भर गया था। इससे मकान की दीवार और नींव कमजोर हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मकान के दो कमरों की पिछली दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही छत का मलबा कमरों में रखे सामान पर आ गिरा।टेकचंद ने बताया कि दोनों कमरों में उनके पोते प्रसादी, सिंटू, लविसा, मोहित और दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.