Amroha News: बछरायूं में तेंदुए का आतंक, जर्मन शेफर्ड को बनाया शिकार
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव चौखट में शनिवार रात घर के बाहर पेड़ से बंधे विदेशी नस्ल के कुत्ते को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तड़के लोगों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव चौखट निवासी जरीफ के परिवार ने घर पर जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। शनिवार रात उन्होंने कुत्ते को घर के बाहर पेड़ से लोहे की चेन से बांध दिया था। इसके बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर सो गए। बताया गया कि तड़के करीब तीन बजे नजदीक स्थित बाजरे के खेत से तेंदुआ निकलकर घर के बाहर पहुंचा और कुत्ते पर हमला कर दिया।चेन से बंधा होने के कारण नहीं ले जा सका। लोहे की चेन से बंधा होने के कारण तेंदुआ कुत्ते को अपने साथ खेत की ओर नहीं ले जा सका। इसके बाद उसने वहीं कुत्ते का शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.