Amroha News: बच्चों को टिफिन देने स्कूल जा रहे युवक पर सर्जिकल ब्लेड से हमला
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: बच्चों को स्कूल में टिफिन देने जा रहे युवक पर उसके साथी ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला काला शहीद निवासी कपिलनाथ पुत्र गोकुलनाथ शुक्रवार दोपहर अपनी बुलेट बाइक से बच्चों को टिफिन देने स्कूल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर गाली-गलौज कर अचानक सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के एक मेडिकल स्टोर में छिप गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गोलगप्पे खा रहे भाइयों पर चापड़ और छुरे से हमला, दो आरोपी हिरासत में हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.