Amroha News: बच्चों के समग्र विकास पर दिया जोर
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: शहर के आईएम इंटर कालेज में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य, नैतिक मूल्यों और गुणवतापूर्ण शिक्षा पर चर्चा करते हुए बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्य जमशेद कमाल ने कहा कि अभिभावक बच्चों को समय पर स्कूल भेजें। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें और उन पर निगाह भी रखें। कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के सही तालमेल से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। बैठक में इरफान हैदर बाकरी, अनवर हुसैन, मोहम्मद हैदर, हुसैन अब्बास, महबूब आलम, कमाल मेंहदी, मुजाहिद अब्बास नकवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.