अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: गजरौला। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर व मंडी धनौरा के लायंस कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं से उनकी प्रस्तुतियों को लेकर बात की। कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता व मेहनत की सराहना कर कहा कि आपके विचारों में भविष्य के भारत की झलक दिखाई देती है। ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को अपनी कल्पना व प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी को निरंतर सीखने व पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: छात्र-छात्राओं ने रंगों और शब्दों के माध्यम से उकेरा अपने सपनों का ...