Amroha News: बच्चों के खेल में लगे डंडे को लेकर महिलाओं में मारपीट, सास-बहू घायल
अमरोहा, नवम्बर 16 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में शनिवार को बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। घटना में सास और बहू घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नाहिदा पत्नी फुरकान निवासी पिपलौती कला ने तहरीर में बताया कि उसका दो वर्षीय बेटा रिहान एक छोटा डंडा लेकर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला झाड़ू लगा रही थी। खेलते हुए बच्चे का डंडा महिला की टांग में लग गया। आरोप है कि इस बात पर महिला ने बच्चे को झाड़ू से पीट दिया। जब नाहिदा ने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी महिला ने नाहिदा के सिर में ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गई। नाहिदा का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.