Amroha News: बकरियों को खेत से भगाने पर किसान से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी मोहम्मद हसन ने गांव के कुछ लोगों पर खेत में घुसी बकरियों को भगाने के बाद मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मोहम्मद हसन के मुताबिक उनके खेत में पिछले कई दिनों से बकरियां घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही थीं। आरोप है कि गुरुवार को जब उन्होंने अपने खेत में घुसी बकरियों को भगा दिया, तो शिकायत करने पर सरोज पुत्र छोटे, मेहराजुल पुत्र छोटे, इवान पुत्र सरोज तथा अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.