अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: अमरोहा में लंबे समय तक मेडिकल स्टोर बंद कर दवाओं की बिक्री और खरीद करने के मामले में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 25 दवा की दुकानों और मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का संतोषजनक जवाब ने देने पर सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद ने आठ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त भी किए हैं। कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जांच की प्रक्रिया औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने पिछले जुलाई महीने में विभाग की टीम के साथ अमरोहा शहर, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत जिले में 100 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया था। इसमें कई मेडिकल स्टोर मौके पर बंद मिले। कईयों ने मेडिकल स्टोर के लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं कराया था। कुछ ने विभाग को दस्तावेज तक जमा नहीं कराए थे। जबकि कई में तो फार्मासिस्ट तक नहीं ...