अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: नौगावां सादात क्षेत्र के गांव बोरा बोरी में गला दबाकर युवती की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में शनिवार को एसपी लखन सिंह यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ व इंस्पेक्टर को जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक गांव बोरा बोरी निवासी बब्बू खां की बेटी शाजिया 20 अक्तूबर की दोपहर घर से लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, शाजिया का गजरौला क्षेत्र के गांव सुनपुरा कलां के रहने अपनी बड़ी बहन के चचेरे देवर सरफराज से संपर्क था। आरोप है कि सरफराज शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों का दावा है कि शाजिया घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई थी। काफी तलाश के बाद भी शाजिया का पता नहीं चला था। शुक्रवार को गा...