अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: शहर में बुधवार को निकाले गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सामने आई अव्यवस्था और कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति वाहनों पर डीजे व डिस्को लाइट लगाकर डांस किए जाने के मामले को मुस्लिम कमेटी ने गंभीरता से लिया है। इसी को लेकर मुस्लिम कमेटी की समीक्षा बैठक शनिवार को मोहल्ला कोट स्थित मंसूर अहमद एडवोकेट के आवास पर हुई। आगाज हाफिज मकारिम अली ने तिलावते कुरआन से किया। फहीम अमरोहवी ने बारगाहे रिसालत में नातिया कलाम पेश किया। बैठक में बुधवार को निकाले गए जुलूस में हुई अव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति गाड़ियों पर डीजे व डिस्को लाइट लगाकर डांस किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारी व जिम्मेदारान ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में केवल मुस्ल...