Amroha News: फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकले युवक की हादसे में मौत
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी 25 वर्षीय आकाश की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी ओमवीर सिंह के परिवार में पत्नी बीना देवी, तीन बेटियां के अलावा इकलौता बेटा आकाश संग उसकी पत्नी शिवानी हैं। आकाश हाईवे स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। सोमवार को वह फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के पास सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.