अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। साकेत कॉलोनी में फैक्ट्री कर्मी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

घटना का विवरण शहर की साकेत कॉलोनी निवासी अमरपाल सिंह चौहान स्थानीय एक फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी आठ वर्षीय बेटी की तबीयत अचानक खराब होने लगी, लिहाजा पत्नी रश्मि चौहान घर में ताला लगाकर उसे चिकित्सक के यहां से दवा दिलाने चली गईं। इसी दौरान सूना घर होने का फायदा उठाते हुए चोर ताला तोड़ा अंदर घुस गए। उन्होंने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ा और अंदर रखे रुपये व सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। रश्मि जब लौटकर वापस आई तो घर क...