अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कारपोशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले फेशियल अटेंडेंस वेतन बढ़ोत्तरी समेत लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रबंधन स्तर पर बातचीत के बाद भी समाधान न निकलने से नाराज कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर रजबपुर प्रथम व द्वितीय, कैलसा, मिट्ठेपुर, मुंडा खेड़ा, नौगावां सादात व जोया समेत जिले के 30 बिजलीघरों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि तानाशाही और शोषणकारी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग में फेशियल अटेंडेंस की बाध्यता को समाप्त कर पहले की तरह कर्मचारियों की रजिस्टर में हाजिरी दर्ज कराई जाए। बिना ठोस कारण कर्मचारियों की वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए और बढ़ती महंगाई के सापेक्ष क...