Amroha News: फर्जी नंबर प्लेट लगी इको वैन के साथ शातिर गिरफ्तार
अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: कोतवाली पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और कूट रचित दस्तावेजों पर इको वैन चलाने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से इको वैन और फर्जी आरसी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल अतुल मलिक, अमित कुमार और हिमांशु कुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान गौतम कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी गांव ततारपुर संदल, थाना नखासा, जनपद संभल को दबोचा है। आरोपी के पास मौजूद इको वैन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और तलाशी में एक फर्जी आरसी भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.